शॉर्ट सर्किट से पुआल के टॉल में लगी आग, हजारों का नुकसान
चतरा, अप्रैल 23 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। बुधवार की दोपहर रोल बिजली सब स्टेशन के पास शॉर्ट सर्किट से पुआल के टाल में भीषण आग लग गई। इस घटना में स्थानीय ग्रामीण धीरज कुमार सिंह को करीब पचास हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार, सब स्टेशन के समीप से गुजर रही बिजली की तारों में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसकी चिंगारी नीचे रखे पुआल पर गिर गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ऊंची लपटें उठने लगीं। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलते ही चतरा से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। यह भी पढ़ें- आग लगने से फूस के 20 घर राख, शादी का खुशियां मातम में बदली, पेज 3 लीड गनीमत रही कि दमकल विभाग ने समय रहते मोर्चा संभाल लिया, अन्यथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.