कानपुर, मार्च 13 -- चकेरी। केडीए चौराहे पर स्थित पिज्जा शॉप में शुक्रवार देर शाम शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस दौरान शॉप में आग बढ़ती देख मौजूद कार्मियों ने भागकर जान बचाई। दो दमकल गाड़ियों ने करीब आधे घंटे की मशक्क्त कर आग पर काबू पाया। जगईपुरवा निवासी जूली सिंह की पिज़्ज़ा हॉलिक नाम से दुकान है। शुक्रवार की देर शाम शॉप खोलकर वह घर चली गईं। इसके बाद शॉर्ट सर्किट में दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग बढ़ गई तो वहां पर मौजूद कर्मचारी शोर मचाते हुए बाहर निकल आये और दमकल को सूचना दी। वहीं जानकारी पाकर जूली भी मौके पर पहुंचीं। मौके पर दमकल की दो गाड़ियां और पुलिस कर्मी पहुंचे। दरवाजे को तोड़कर आग बुझाने का काम शुरू किया गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जाजमऊ अग्निशमन अधिकारी राहुल नंदन ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.