अररिया, अप्रैल 30 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज के वार्ड संख्या 18 स्थित दल्लू टोला में बुधवार की देर रात करीब 12 बजे लगी भीषण आग ने एक परिवार की जिंदगी पूरी तरह से बदल दी। बिजली के शॉर्ट सर्किट से शुरू हुई इस आग ने सुरेश कामत के घर को कुछ ही पलों में अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनका आशियाना और वर्षों की मेहनत जलकर राख हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक बिजली के तारों से उठी चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक परिवार और आसपास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग पूरे घर में फैल चुकी थी। यह भी पढ़ें- शॉर्ट सर्किट से बेटी की शादी का सामान राख स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, हालांकि तब तक घर का सारा सामान, जरूरी कागजात और कीमती वस्तुएं जल चुकी थीं। घटना की सूचना मिलने पर फा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.