हाथरस, अप्रैल 22 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के दयानपुर में मंगलवार को शॉर्ट सर्किट से गलीचा धागा फैक्टरी में आग लग गई। फैक्टरी में रखा लाखों का सामान फैक्टरी में जलकर राख हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। गोपाल नामक व्यक्ति की दयानपुर में गलीचा धागा फैक्टरी है। मंगलवार को अचानक इस फैक्टरी से धुंआ उठने लगा। फैक्टरी से धुंआ उठता देख लोगों में खलबली मच गई। फैक्टरी के मजदूरों ने पानी आदि से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। किसी ने घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंच गई। फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। फैक्टरी मालिक गोपाल के अनुसार आग से करीब ढ़ाई लाख रूपए का नुकसान हो गया।-वर्जन-शॉर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.