कौशाम्बी, अप्रैल 10 -- मंदर विद्युत उपकेंद्र के इंगुआ उर्फ काठगांव गांव में शुक्रवार दोपहर हाई वोल्टेज लाइन में हुए शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तीन किसानों की करीब एक बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के अनुसार दोपहर करीब 11 बजे खेतों के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे निकली चिंगारी सूखी फसल पर गिरते ही आग भड़क उठी। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैलती चली गई। धुआं और लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। इस हादसे में किसान संजीव कुमार यादव, राजीव कुमार यादव और मूलचंद्र की खड़ी गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। घटना से किसानों में मायूसी छा ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.