शॉर्ट सर्किट से दुकान सह मकान का सामान जलकर खाक, पिता-पुत्र झुलसे
गिरडीह, मई 13 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पाण्डेयडीह में सोमवार देर रात एक मकान सह दुकान में भीषण आग लग गयी। आग लगने की वजह शॉट सर्किट बताया जा रहा है। इस आगलगी की वारदात में दुकान संचालक मनोहर तांती एवं उनका बड़ा पुत्र गंभीर रूप से झुलस गया है। घटना रात लगभग एक बजे की है। देखते ही देखते आग ने गंभीर रूप ले लिया और धुएं तथा आग की तेज लपटों से अफरा-तफरी मच गयी। हो-हल्ला के बाद स्थानीय लोग जुटे और आग बुझाने का प्रयास किया परंतु तब तक निधि जनरल स्टोर नामक दुकान एवं घर का लगभग सामान जलकर खाक हो गया। आग बुझाने और घर-दुकान को बचाने के प्रयास में मनोहर तांती एवं उनका बेटा भी गंभीर रुप से झुलस गये। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है जहां दोनों का इलाज चल रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.