फतेहपुर, मार्च 12 -- फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। बिजली के शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लगने के कारण अंदर सो रहे 80 वर्षीय बुजुर्ग की जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राधानगर थाने के पास रहने वाले 80 वर्षीय बृजमोहन लाल गुप्ता अपनी दुकान के अंदर सो रहे थे। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से बीमार थे और चलने-फिरने में असमर्थ थे। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे अचानक दुकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे देखते ही देखते अंदर धुआं भर गया। बताया जाता है कि उस समय परिवार के अन्य सदस्य छत पर सो रहे थे। नीचे से धुआं उठता देख परिजन तुरंत नीचे पहुंचे, लेकिन तब तक आग फैल चुकी थी और बुजुर्ग झुलस चुके थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और श...