शॉर्ट सर्किट से ट्रॉली व खेत में लगी आग
बहराइच, अप्रैल 16 -- तेजवापुर। देहात कोतवाली ग्राम मुन्नूपुरवा कीर्तनपुर गांव में गुरुवार को जब शॉर्ट सर्किट से गेहूं से लदी ट्रॉली में अचानक आग लग गई। यह ट्रॉली गांव निवासी त्रिलोकी पुत्र सियाराम की बताई जा रही है। आग तेजी से फैलती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग की लपटें पास स्थित रामगोपाल पुत्र स्वर्गीय शंकर के गेहूं के खेत तक पहुंच गईं, जिससे फसल जलने लगी। सूचना मिलते ही टिकोरा मोड़ चौकी प्रभारी शैलेन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। यह भी पढ़ें- आग से 400 बोझ गेहूं जलकर राख पीड़ित के मुताबिक 50 हजार से अधिक की नुकसान हुआ है। यह भी पढ़ें- हाई टेंशन तार की चपेट में आने से ट्रैक्टर पर लदा गेहूं का बोझा राख
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.