शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर की लीड में लगी आग
रामपुर, जून 17 -- रामपुर। ज्वाला नगर स्थित पानी की टंकी के पास रखे एक बिजली के ट्रांसफार्मर की लीड में मंगलवार को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और उसमें से तेज लपटें व धुआं उठने लगा। घने रिहायशी और आवाजाही वाले क्षेत्र में आग की लपटें देखकर मौके पर हड़कंप मच गया और राहगीर व स्थानीय लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। स्थानीय निवासियों ने तत्काल इसकी सूचना विद्युत विभाग और दमकल विभाग को दी। एहतियात के तौर पर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति को तुरंत बंद कराया गया। मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह भी पढ़ें- शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर की लीड में लगी आग गनीमत रही कि आग समय रहते बुझा ली गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, इस घटना के कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.