शॉर्ट-सर्किट से ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
गुड़गांव, सितम्बर 27 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। पटौदी क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मौजाबाद से रोड़ी और क्रैशर भरकर रेवाड़ी की तरफ जा रहे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत यह रही कि समय रहते चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पटौदी दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। दमकल कर्मी जय भगवान ड्राइवर, तीभाग दीप फायरमैन, दलीप सिंह फायरमैन, कृष्ण कुमार फायरमैन ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब ट्रक मौजाबाद से रोड़ी-क्रैशर लोड करके रेवाड़ी के लिए रवाना हुआ था। दोपहर करीब सवा तीन बजे अचानक ट्रक के कैबिन में शॉर्ट-सर्किट हो गया, जिसके चलते देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कैबिन से उठती तेज लपटों को देख चालक ने सूझबूझ का परिचय दिया और चलती गाड़ी से तुरंत न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.