छपरा, अप्रैल 4 -- तरैया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के राजवाड़ा गांव में शनिवार की संध्या में बिजली के शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लगने से एक झोपड़ी जलकर राख हो गई। आग की लपटों ने पास में स्थित एक बेढ़ी को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसमें रखा भूसा एवं अनाज जलकर नष्ट हो गया। घटना में पीड़ित जन्नत अली ने बताया कि बिजली के खंभे से निकली चिंगारी के कारण झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे झोपड़ी में रखा अन्न, वस्त्र, फर्नीचर सहित अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना मिलने पर राजस्व कर्मचारी बद्री विशाल मिश्र मौके पर पहुंचे और क्षति का आकलन किया। इस अगलगी की घटना में पीड़ित परिवार को हजारों रुपये की क्षति हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.