फिरोजाबाद, अप्रैल 12 -- पचोखरा थाना क्षेत्र के गांव एरई के निकट शनिवार रात खेत किनारे लगे बिजली के पोल में शॉर्ट सर्किट होने से झाड़ियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने सूखे घास-फूस को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पा लिया। देर रात गारंव एरई के निकट खड़े पोल में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। आग की चिंगारी लगने से झाड़ियों में आग लग गई। देखते ही देखते आसपास खड़े घास-फूस में आग लग गई। आग की लपटें उठती देखकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े। उन्होंने फायर स्टेशन टूंडला पर फोनकर आग लगने के बारे में सूचना दी। फायर स्टेशन के जवान दमकल लेकर मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.