शॉर्ट सर्किट से जेनरल स्टोर में भीषण आग, लाखों के सामान राख
छपरा, जून 2 -- पानापुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित पानापुर बाजार में सोमवार की देर रात एक जेनरल स्टोर में आग लग जाने से लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस घटना में दुकान में रखी करीब 50 हजार रुपये के नकदी सहित बड़ी मात्रा में सामान नष्ट हो गया। जानकारी के अनुसार रसौली गांव निवासी दुकानदार छोटेलाल कुमार सोमवार की रात लगभग साढ़े दस बजे अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे।
आग लगने की सूचना रात करीब 11 बजे स्थानीय लोगों ने उनकी दुकान से धुआं और आग की लपटें निकलती देख उन्हें सूचना दी। सूचना मिलते ही दुकानदार मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। आग की भयावहता को देखते हुए तत्काल स्थानीय थाना और अग्निशमन विभाग को सूचना दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.