रुडकी, अप्रैल 16 -- लक्सर। एक किसान के गेहूं के खेत में आग लग गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लक्सर अग्निशमन अधिकारी कुंवर सिंह राणा ने बताया कि बुधवार की देर शाम सूचना मिली थी कि भारूवाला गांव में एक किसान के गेहूं खेत में आग लग गई है। सूचना मिलते ही अग्निशमन की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया कि गेहूं खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। जिससे शॉर्टसर्किट के कारण आग लगी है। यह भी पढ़ें- आग से 400 बोझ गेहूं जलकर राख यह भी पढ़ें- शॉर्ट सर्किट से जली किसान की गेहूं की फसल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.