रुडकी, अप्रैल 15 -- लक्सर। बुधवार को एक किसान के गेहूं के खेत में आग लग गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लक्सर अग्निशमन अधिकारी कुंवर सिंह राणा ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली कि भारूवाला गांव में एक किसान के गेहूं खेत में आग लग गई। उन्होंने ने बताया कि सूचना मिलते ही अग्निशमन प की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया कि गेहूं खेत के ऊपर से हाई टेंशन लाइन गुजर रही थी। जिस शॉर्ट-सर्किट के चलते आग लगी थी‌। यह भी पढ़ें- 15 दिन में जली 65 बीघा फसल, 20 लाख की क्षति उन्होंने बताया कि वही सुल्तानपुर क्षेत्र में भी मजार के पास उपलों में आग लग गई थी। उन्होंने बताया कि दोनों आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने बताया कि किसानों को चाहिए कि वह...