शॉर्ट सर्किट से जनसेवा केंद्र में आग, उपकरण जलकर राख
रामपुर, जून 24 -- कोतवाली क्षेत्र के महूनागर गांव में सोमवार देर रात शॉर्ट सर्किट से जनसेवा केंद्र में आग लग गई। आग की चपेट में आकर कंप्यूटर, प्रिंटर समेत अन्य उपकरण जलकर नष्ट हो गए। घटना में करीब 30 हजार रुपये का नुकसान बताया गया है। गांव निवासी संजय का जनसेवा केंद्र है। बताया गया कि सोमवार रात वह दुकान बंद कर घर चला गया था। देर रात अचानक शॉर्ट सर्किट होने से केंद्र में आग लग गई। आग ने अंदर रखे कंप्यूटर, प्रिंटर और अन्य जरूरी सामान को अपनी चपेट में ले लिया।मंगलवार सुबह दुकान से धुआं उठता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और केंद्र संचालक को सूचना दी। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.