मुंगेर, मई 7 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बुधवार की देर रात नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 22 के कादरगंज मोहल्ले में शॉर्ट सर्किट से एक फूस के घर में आग लग गई। जिसमें हजारों रुपए मूल्य की संपत्ति आग की भेंट चढ़ गया। अग्निशमन कर्मियों और आसपास के स्थानीय लोगों की मदद से आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। यह भी पढ़ें- शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, हजारों की क्षतिआग लगने की जानकारी जानकारी के अनुसार कादरगंज निवासी रीना देवी की फूस के घर में बिजली की शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई। आग फैलते ही घर और आसपास के घरों में रहने वाले लोगों में अफरातफरी मच गई। सभी लोग घर से उपयोगी सामान निकालने की जद्दोजहद करने लगे। लेकिन आग इतना भयावह रूप ले लिया कि घर में रखा अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया। यह भी पढ़ें- मुंगेर: शॉर्ट सर्किट से एक ...