शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, हजारों का नुकसान
बिजनौर, मई 16 -- नींदडू/धामपुर। शॉर्ट सर्किट से कमरे में आग लगने से हजारों रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि उस समय घर पर कोई नहीं था। मोहल्ला बुध बाजार निवासी शमीम शाह पुत्र छून्नू शाह देहरादून रहकर मजदूरी करता है। घर पर उसकी बीवी नरगिस और दो साल की बेटी है। नरगिस अपनी बेटी की दवाई लेने अपने मायके गौहवार गई हुई थी। गुरुवार रात दो बजे के लगभग पड़ोसन साजिदा उठी तो उसने शमीम के कमरे से धुआं तथा आग की लपटें निकलती देखी। शोर मचाते हुए अपने पति को उठाया। शोर की आवाज सुनकर शमीम के भाई नदीम, नईम व मुस्कान शाह आदि ने कमरे का ताला तोड़कर किसी तरह आग पर काबू पाया, किन्तु तब तक फर्नीचर के सामान के अलावा फ्रिज व अन्य सामान जलकर राख हो गए थे। यह भी पढ़ें- कपड़े के शोरूम और गोदाम में आग से लाखों का सामान जला कमरे में आग लगने की सूचना शमी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.