गोपालगंज, मार्च 26 -- गोपालगंज। हमारे प्रतिनिधि कटेया थाना क्षेत्र के पडरिया गांव में गुरुवार की दोपहर बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक आवासीय घर में आग लग गई। इसमें घर में रखे कपड़े, बर्तन, अनाज, बाइक व फर्नीचर सहित लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। पीड़ित शाहिल देवान ने बताया कि दोपहर उनके कर्कटनुमा घर में अचानक बिजली का शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। घर के लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।आग की ऊंची लपटें उठती देख इसकी सूचना कटेया थाना स्थित अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे अग्निकर्मी मिथुन कुमार, मुकेश कुमार व पवन कुमार ने किसी तरह आग पर काबू पाया।अचानक हुई अगलगी की घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। जिला अग्निशमन पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि अगलगी की सू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.