लखीसराय, मार्च 27 -- चानन, निज संवाददाता। चानन थाना क्षेत्र के रेवता गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक घर में भीषण आग लग गई। इस घटना में पीड़ित सुधीर दास का करीब एक लाख रुपये का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। जानकारी के अनुसार, घटना शाम लगभग 6:35 बजे की है। घर में अचानक बिजली का शॉर्ट सर्किट हुआ और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी भयानक थी कि जब तक ग्रामीण मदद के लिए पहुंचते और कुछ समझ पाते, तब तक घर में रखा सारा सामान जल चुका था। पीड़ित परिवार ने बताया कि इस अगलगी में 14 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात, भारी मात्रा में गेहूं-चावल, चौकी, चारपाई और घर के सभी कपड़े जल गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लपटें इतनी तेज थीं कि उन पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। इस हादसे ने गरीब परिवार की जमा पूंजी और साल भर का अनाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.