शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, नगदी समेत सामान जला
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 28 -- कायमगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के बराबिकू के मजरा नगला पीपल गांव में शॉर्ट सर्किट से एक मकान में आग लग गई। घटना के समय परिवार गर्मी के कारण मकान की छत पर सो रहा था। आग में घरेलू सामान, सोने-चांदी के जेवरात और 50 हजार रुपये की नकदी जलकर नष्ट हो गई। सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने नुकसान का आकलन किया। बराबिकू गांव के मजरा नगला पीपल निवासी शिवलाल शनिवार रात करीब नौ बजे वह पत्नी आशा देवी और बच्चों के साथ भीषण गर्मी के चलते मकान की छत पर सोने चले गए थे। नीचे कमरे में ताला लगा हुआ था।
घटनाक्रम कुछ देर बाद कमरे के रोशनदान से धुआं उठता दिखाई दिया। जलने की तेज गंध आने पर वह तुरंत नीचे पहुंचे तो कमरे के अंदर बुरी तरह आग लगी थी। शिवलाल के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने समर्सिबल पंप चलाकर करी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.