हाथरस, अप्रैल 23 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के गांव गंगोली में शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई। लाखों रूपए की नगदी व सामान आग में जलकर राख हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। गंगोली निवासी केहरी सिंह बुधवार को अपनी भांजी की शादी में भात ले जाने की तैयारी कर रहे थे। परिवार के कुछ लोग घर पर ही थे, जबकि कुछ लोग शादी समारोह में शामिल होने गए थे। मंगलवार की रात घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घर में मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- शॉर्ट सर्किट से लगी आग में आठ घर खाक, लाखों का नुकसान देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग में घर का सामान और लाखों रुपये की नगदी जलकर राख हो गई। केहरी सिंह ने बताया कि आग की चपेट में आने से घर में रखी अलमारी, बिस्तर, अनाज और अन्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.