मऊ, मार्च 17 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव में स्थित एक घर में सोमवार की रात में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में लगभग दो लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। मंगलवार की सुबह सूचना पाकर मौके पर राजस्व टीम ने पहुंच कर नुकसान का मूल्यांकन कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियो को प्रेषित कर दिया। थाना क्षेत्र के भैरोपुर निवासी पुनवासी पुत्र रामू यादव ने बताया गया कि हाल ही में घर में शादी हुई थी और सारा सामान एक कमरे में रखा गया था। सोमवार की रात में कमरे में हुई शार्ट सर्किट से आग लग गई। कमरा बंद होने के कारण लोगों को जब तक इस घटना की जानकारी होती तब तक कमरे में रखा सारा सामान धू-धू कर जलने लगा। शोर मचाने के बाद जुटे लोगों ने बिजली काटने के बाद काफी मशक्क कर आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक आग बुझ पाती तब तक कमरे में रखा शाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.