देवघर, फरवरी 2 -- देवघर। नगर थाना क्षेत्र के झौसागढ़ी मोहल्ला स्थित एक घर में रविवार को शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। इस घटना में घर में रखे फ्रिज, वाशिंग मशीन, टीवी, सीसीटीवी कैमरा सहित अन्य घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर पूरी तरह राख हो गए। घटना में करीब ढाई लाख रुपये से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। यह घर गृह स्वामी सुनील त्रिपाठी का है, जो वर्तमान में गढ़वा में एक कार्यालय में कार्यरत हैं। घटना के समय घर पर उनकी पत्नी प्रीति त्रिपाठी और उनके दो बच्चे मौजूद थे। प्रीति त्रिपाठी ने बताया कि अचानक घर में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही क्षणों में घर में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को भांपते हुए उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.