रुद्रपुर, मार्च 2 -- खटीमा,संवाददाता। शॉर्ट सर्किट से नौगवाठग्गू में एक ग्रामीण के घर में आग लगने से लगभग चार लाख रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को उचित सहायता का आश्वासन दिया। रविवार की शाम को नौगवाठग्गू निवासी अमित राणा के घर में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। ग्रामीणों ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें विकराल होने से आग पर काबू नहीं हो पाया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया। तब तक आग से ग्रामीण का पूरा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। गृह स्वामी ने बताया कि आग से लगभग चार लाख से अधिक का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर हल्का पटवारी ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लेकर आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट प्रशासन को...