सोनभद्र, मार्च 7 -- चोपन, हिन्दुस्तान संवाद। जुगैल थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा बेलगड़ी टोला में शनिवार को शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक परिवार का घर जलकर राख हो गया। घटना में घर में रखा नकदी, जेवरात, कपड़े और अन्य जरूरी सामान नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सेमरा बेलगड़ी टोला निवासी सदाब्रिज गुर्जर के घर सुबह करीब 10 बजे बिजली आपूर्ति शुरू होते ही तार में शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे निकली चिंगारी कपड़ों में जा लगी और देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक घर में रखा सामान जलकर राख हो चुका था। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.