गंगापार, दिसम्बर 16 -- सोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के इस्माइलपुर तालुके अब्दालपुर गांव में किसान के घर सोमवार शाम को विद्युत शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। घटना में किसान का घरेलू सामान जल गया। ग्रामीणों की मदद से कड़ी मस्कट के बाद आग पर काबू पाया गया। सोरांव के इस्माइलपुर तालुके अब्दालपुर गांव के रहने वाले अजय कुमार प्रजापति खेती किसानी के साथ मजदूरी कर जीवनयापन करते हैं। सोमवार को अजय कुमार मजदूरी के लिए प्रयागराज शहर गए थे, जबकि पत्नी बकरी चराने खेत की ओर थी। इस दौरान घर में अचानक शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई और गृहस्ती का सामान धू धू कर जलने लगा। आग की लवर पड़ोसी ने देखा तो शोर मचाने लगा। इस दौरान आग पूरे घर में फैल गई । ग्रामीण बाल्टी में पानी लेकर आग पर काबू करने का प्रयास करते रहे परंतु घर में रखें सारे गृहस्थी के समान, बच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.