गिरडीह, अप्रैल 10 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। ग्राम पंचायत फिटकोरिया में शुक्रवार दोपहर बिजली के शॉर्ट सर्किट लगने से फैयाज अंसारी के एस्बेस्टस के घर में भीषण आग लग गई। आग की इस घटना से परिवार के सदस्यों के बीच अफरा तफरी मच गई। परिवार के सदस्यों ने थोड़ा बहुत घर का सामान बाहर निकालकर बचाया लेकिन आग से मकान सहित 30 हजार रुपए मूल्य की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। बताया जाता है कि घर से लोग जुम्मा का नमाज पढ़ने मस्जिद गए हुए थे। घर में महिला और बच्चे थे। इस बीच दोपहर बिजली के शॉर्ट सर्किट लगने से घर में रखी बिचाली में आग लग गई। परिवार के सदस्य घर से निकल कर शोर मचाने लगे। स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन आग की प्रचंडता के आगे किसी की नहीं चली। तब अग्निशामक दल को इसकी सूचना दी गई। सूचना पाकर अग्निशामक दस्ता की टीम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.