देवघर, मार्च 6 -- देवीपुर, प्रतिनिधि देवीपुर प्रखंड अंतर्गत झूमरबाद पंचायत के गजराजपुर गांव के एक घर में मंगलवार देर रात अचानक आग लग गई। आग से घर में रखा सारा समान जलकर राख हो गया। गजराजपुर निवासी पीड़ित रमेश भंडारी ने बताया कि सड़क किनारे नये घर का निर्माण कुछ वर्ष पहले कराया था। उसमें बिजली तार से शॉर्ट-सर्किट के कारण देर रात घर में आग गई। उससे घर का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर विधायक सुरेश पासवान पीड़ित के घर गुरुवार को पहुंचे और सरकारी लाभ व क्षति-पूर्ति दिलाने का आश्वासन दिया। मौके पर दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.