रामपुर, फरवरी 16 -- मिलक। घर की ऊपरी मंजिल में स्थित कमरे में शनिवार रात शॉर्ट सर्किट से आग लगने से बेटी - बेटे की शादी का सामान चलकर खाक हो गया। आग की लपटें उठती देख गृह स्वामी और मोहल्ले में हड़कंप मच गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सूचना पर पुलिस और तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचा और नुकसान का आकलन किया। घटना नगर के मोहल्ला साहू जी नगर की है, जहां मोहल्ला निवासी रामकुंवर के घर के ऊपर हिस्से में बने कमरे में शनिवार रात करीब नौ बजे अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद कमरे से धुआं निकलता देख मोहल्ले में हड़कंप मच गया। आनन फानन में लोगों की मद्दत से उन्होंने आग पर काबू पाया।लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक सारा सामान जल कर खाक हो चुका था। उन्होंने बताया कि घर में कुछ दिन बाद बेटे-बेटी की शादी थी तो कमरे में कीमती और जरूरत का सार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.