शॉर्ट सर्किट से ग्रामीण बैंक के भवन में लगी आग ,फर्नीचर जला
मुरादाबाद, मई 30 -- यूपी ग्रामीण बैंक की नगर शाखा के भवन में शनिवार सुबह आग लग गई। अग्निशमन जवानों ने अथक प्रयास कर आधा घंटे में आग पर काबू कर लिया। अग्निकांड में केवल फर्नीचर ही जला जबकि कैश और रिकॉर्ड सुरक्षित रहा। शनिवार की सुबह लगभग 6 बजे यूपी ग्रामीण बैंक की बुध बाजार शगुन चौराहा स्थित बैंक शाखा भवन में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।
आग लगने का कारण असादुल्लाह खान मार्केट की दूसरी मंजिल पर स्थित ग्रामीण बैंक शाखा भवन का केवल फर्नीचर ही जल पाया। सूचना मिलते ही भवन स्वामी व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष रईस खान बल्ले मौके पर पहुंच गए और तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। अग्निशमन कर्मियों ने लगभग आधा घंटा प्रयास कर आग पर काबू पा लिया। बैंक के रीजनल मैनेजर प्रदीप मोहन घटना के बाद शाखा मैनेजर ओम देव कुमार को निर्देश दिए कि ग्राहकों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.