गोपालगंज, जून 30 -- गोपालगंज। फुलवरिया थाने के चुरामनचक गांव के वार्ड चार में सोमवार की देर शाम बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक किराना दुकान के गोदाम में लगी आग में बाइक सहित लाखों रुपए के सामान जल गए। पीड़ित दुकानदार रामायण साह ने बताया कि बिजली के शॉर्ट सर्किट होने से अचानक दुकान से धुएं का गुब्बार निकलने लगा। आसपास के लोग अभी कुछ समझ पाते तब तक आग ने पूरे गोदाम को अपने आगोश में ले लिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मी जयप्रकाश राम, राजेश शर्मा, कृति कुमारी, संध्या कुमारी, सुभानी आमिर, विनय कुमार व ममता कुमारी ने दो अग्निशमन वाहनों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। यह भी पढ़ें- इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप में भीषण आग, 20 लाख का नुकसान अगलगी की घटना में गोदाम में रखी दाल, चीनी, मसाले सहित तीन लाख मूल्य के सामान जलकर राख हो...