मुंगेर, अप्रैल 2 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के धौरी पंचायत अंतर्गत शंभूगंज बहियार में बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे बिजली के तार में हुए शॉर्ट सर्किट से गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गयी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और कई किसानों की खड़ी गेहूं की फसल इसकी चपेट में आ गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन तबतक काफी नुकसान हो चुका था। अगलगी की घटना में किसान बहादुर बिंद, रविन्द्र बिंद, मुकेश यादव, चमरू बिंद एवं नीरज यादव के लगभग डेढ़ बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। किसानों ने बताया कि, फसल तैयार हो चुका था। इससे हजारों रुपये का नुकसान होने का ...