मुंगेर, अप्रैल 11 -- संग्रामपुर,एक संवाददाता। संग्रामपुर प्रखंड के रामपुर पंचायत अंतर्गत मौजमपुर गांव के बहियार में शुक्रवार दोपहर शॉर्ट सर्किट के कारण गेहूं की तैयार फसल में आग लग गई। जानकारी के अनुसार खेत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन से अचानक चिंगारी निकलने से आग लगी। आग की लपटें इतनी तेज थी कि, कुछ ही समय में खेत में खड़ी पकी हुई गेहूं की फसल इसकी चपेट में आ गई। इस घटना में मौजमपुर गांव निवासी किसान मनोज मंडल, देवकी मंडल और बालेश्वर पासवान की लगभग 2 बीघा में लगी फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। अग्निशमन दल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तबतक अधिकांश फसल जल चुकी थी। मुखिया खुशबू राय ने बताया कि पीड़ित किसानों द्वारा अंचल अधिकारी को आवेदन दिया गया है। ----------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.