प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 12 -- लालगंज। तहसील के मिश्रराइनपुर में रविवार दोपहर बाद एचटी लाइन में शॉर्ट-सर्किट होने से चिंगारी निकली और गेहूं की फसल में आग लग गई। सुनील कुमार के खेत की फसल में लगी आग बगल स्थित बृजलाल के खेत तक पहुंच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग को काबू किया। तब तक तीन किसानों की करीब चार बीघा फसल कर राख हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...