गंगापार, मार्च 28 -- बैदवार गांव में शनिवार को शॉर्ट सर्किट से आग लगने से लगभग 50 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचती, इसके पहले आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। तहसील के बगल बैदवार गांव में दोपहर बाद लगभग तीन बजे कमला शंकर सिंह, जगदीश प्रसाद सिंह, शिव मोहन सिंह, सुरेश, शिव शंकर, भगवान प्रसाद, कृपा शंकर, दया शंकर, राम नारायण, अरुण सिंह, अखिलेश और बृजदेव आदि किसानों के खेत में अचानक लपटें उठने लगी। ग्रामीणों ने बुझाने का प्रयास किया लेकिन गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लेखपाल, कानूनगो भी मौके पर पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...