उरई, मई 24 -- जालौन। संवाददाता औरैया रोड पर कन्हैयालाल अग्रवाल इंटर कॉलेज के पास ट्यूबवेल के ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से खेत में रखा सामान जलकर खाक हो गया। हादसे में सिंचाई के करीब 70 पाइप राख हो गए और आसपास के पेड़ भी झुलस गए।रविवार दोपहर करीब ढाई बजे ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट हुआ। चिंगारी पास में रखे प्रतापपुरा निवासी किसान जगतनारायण के सिंचाई पाइपों पर गिरी, जिससे आग भड़क गई। देखते ही देखते आग विकराल हो गई। लपटों ने पास खड़ी ट्रैक्टर की छतरी और पेड़ों को भी चपेट में ले लिया। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने आग देखी तो बाल्टियों और समरसिबल पंप से पानी डालकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित किसान जगतनारायण ने बताया कि आग से उन्हें करीब एक से सवा लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना...