इटावा औरैया, अप्रैल 17 -- बकेवर। थाना क्षेत्र के ग्राम अलियापुरा में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे बिजली के जर्जर तारों में हुए शॉर्ट सर्किट से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 40 बीघा पकी फसल जलकर राख हो गई। घटना से किसानों में हड़कंप मच गया और भारी नुकसान उठाना पड़ा। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में कई खेत इसकी चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने आग की लपटें उठती देख बाल्टियां लेकर मौके की ओर दौड़ लगाई और आसपास लगे पौधों की डालियों से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- मकसूदपुर में आग लगने से 15 बीघा गेंहू की फसल हुई राख सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस अग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.