अमरोहा, अप्रैल 20 -- हसनपुर, संवाददाता। किसान के घर में शनिवार शाम अचानक लगी आग से नकदी समेत घरेलू सामान जल गया। आग लगने की वजह शार्ट-सर्किट को माना जा रहा है। पीड़ित ने राजस्व विभाग को मामले की जानकारी देते हुए मुआवजे की गुहार लगाई है।जानकारी के मुताबिक आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव पांडली निवासी नन्हे पुत्र गोविंद खेती-किसानी व मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। नन्हे का कहना है कि शनिवार को परिवार के सभी लोग गेहूं कटाई को खेत पर गए थे। इस दौरान शाम के समय अचानक घर में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया व पूरे घर को चपेट में ले लिया। आग से गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने फोन के जरिए नन्हे को मामले की जानकारी दी। जब तक नन्हे व परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक घर में रखी 16 हजार रुपये की नकदी, लगभग पांच कुं...