शॉर्ट सर्किट से किराने की दुकान खाक
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 31 -- मोहम्मदाबाद। शॉर्ट सर्किट से किराना व्यापारी की दुकान में लगी आग से लाखों का नुकसान हो गया । कस्बे के राजीव नगर निवासी किराना व्यापारी संजीव कुमार गुप्ता की दुकान में रविवार देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया, जिससे लगभग 10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। संजीव सक्सेना की किराना दुकान संकिसा रोड पर है। वह नई किराए की दुकान में सामान स्थानांतरित कर रहे थे। रात करीब 11:30 बजे अपने साथियों मुकेश सक्सेना और जीतू सक्सेना के साथ सामान शिफ्ट करते समय अचानक तेज शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे दुकान में आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आसपास के लोगों और राहगीरों ने काफी हद त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.