मुजफ्फरपुर, अप्रैल 7 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सरैया थाना क्षेत्र के सिउरी गोपीनाथपुर चौक स्थित एक किराना एवं जनरल स्टोर में सोमवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इसमें दस लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलने का अनुमान है। मंगलवार की अहले सुबह करीब पांच बजे स्थानीय लोगों ने दुकान के अंदर से धुआं निकलते देखा। पास पहुंचने पर दुकान का शटर बंद और ताला लगा हुआ था। सूचना मिलते ही दुकान मालिक प्रेम प्रकाश भगत और उनके भाई सुमन भगत मौके पर पहुंचे। किसी तरह ताला खोलकर शटर उठाया गया, लेकिन अंदर का दृश्य देखकर वे दंग रह गए। दुकान में रखा सारा सामान जल चुका था। आग की लपटों ने बगल में स्थित सुमन भगत की स्टेशनरी एवं जनरल स्टोर की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां रखा सामान भी पूरी तरह नष्ट हो गया।बसंतपुरपट्टी में गैस सिलेंडर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.