प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 4 -- लालगंज। कोतवाली क्षेत्र के मदनगढ़ बेलहा निवासी रामसिंह यादव सोमवार शाम अपने परिवार के चार लोगों के साथ कार से बाबूगंज की ओर से घर जा रहे थे। इस दौरान कार के इंजन में शॉर्ट-सर्किट के चलते आग लग गई। यह देख कार सवार सभी लोग बाहर निकल आए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। घटना से करीब आधे घंटे तक बाबूगंज लालगंज मार्ग पर अफरातफरी का माहौल रहा। कोतवाल आलोक कुमार ने बताया कि परिवार के सभी लोग सुरक्षित हैं। फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझवा दी गई। यह भी पढ़ें- रामपुर के पास यात्री बस में लगी आग यह भी पढ़ें- सेक्टर-27 में घर के बाहर खड़ी कार जली यह भी पढ़ें- किशनगंज : बिहार-बंगाल सीमा पर रामपुर के पास यात्री बस में लगी आग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.