मुजफ्फरपुर, जुलाई 25 -- मोतीपुर। एनएच 27 पर शनिवार को कार में आग लग गई। चालक ने तत्काल कार रोकी। इसके बाद सवार सभी चारों लोग कार से बाहर निकल कर जान बचाई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाया। कार चालक कुंदन कुमार ने बताया कि निजी काम से चकिया से मुजफ्फरपुर जा रहे थे। इसी दौरान शॉर्ट-सर्किट से कार में आग लग गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...