लोहरदगा, मार्च 22 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सेन्हा थाना क्षेत्र के भड़गांव में मकान से गैरेज में खड़ी कार में शॉर्ट सर्किट होंने से आग लग गई, जिससे कार पूरी तरह जल कर राख हो गई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नही है। घटना सेन्हा थाना क्षेत्र के भडगांव स्थित मुस्लिम मुहल्ला की है। गैरेज में गत शाम वाहन खड़ी कर हनीफ अंसारी अपने घर चला गया था, अगले दिन सुबह घर के सदस्य जब घर के आंगन में बैठे हुए थे, तभी कार से धुआं निकलता देख उन्होंने शोर मचाया। जब तक लोग जुटते स्विफ्ट कार संख्या जे एच 01डी ईयू 7077 आग की चपेट में आ गई। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, पर तब तक कार जल कर पूरी तरह बर्बाद हो गई।सेन्हा थाना प्रभारी नीरज झा ने घटना स्थल पहुंच कर मामले की जानकारी ली। थाना प्रभारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया कार में...