मैनपुरी, मार्च 22 -- थाना क्षेत्र के ग्राम नगला सिवार एक मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से कमरा में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने नुकसान का आंकलन किया है। ग्राम नगला सिवार निवासी प्रीति पत्नी सुरजीत कश्यप ने बताया कि शनिवार शाम वह अपने दैनिक कार्यों से निवृत्त होकर अपनी सास रामादेवी, पुत्री जानवी व पुत्र विकास के साथ कमरा के बाहर पड़े छप्पर में लेटी थी। तभी रात में शॉर्ट सर्किट से कमरा में आग लग गई। धीरे-धीरे आग की लपटें छप्पर तक पहुंच गई। परिजनों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। आग से घरेलू सामान, कपड़े, अनाज व 6000 रुपये की नकदी जलकर राख हो गई। पीड़िता का पति सुरजीत व ससुर रामवीर सोनीपत में मजदूरी करते हैं। उनके द्वारा भेजे गए रुपयो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.