आजमगढ़, मार्च 25 -- आजमगढ़, संवाददाता। तरवां थाना क्षेत्र के परमानपुर बाजार स्थित लालगंज रोड पर मंगलवार की रात शार्ट सर्किट से आग लगने से लाखों के सामान जल गए। स्थानीय लोगों ने दुकानदार को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे बाजार के लोगों ने आग पर काबू पाया।तरवां थाना क्षेत्र के परमानपुर निवासी राधेश्याम की उनके घर में ही कपड़ा की दुकान है।मंगलवार की रात वे दुकान बंद कर मकान के दूसरे तल पर सोने चले गए। रात करीब 10 बजे दुकान से धुआं निकलने लगा। आस-पास के लोगों ने देखा और दुकानदार को घटना की सूचना दी। दुकानदार ने किसी तरह से दुकान का शटर खोला। आग ने विकराल रूप ले लिया था। बाजार के लोगों ने सबमर्सिबल चालू कर किसी तरह काबू पाया। हादसे में दुकान का फर्नीचर, कपड़े सहित अन्य समान जलकर नष्ट हो गए। दुकानदार ने बताया कि 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.