शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में आग
गाज़ियाबाद, जून 21 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। नगर की सूर्य नगर कॉलोनी निवासी रामकुमार सिंह की मोदीनगर निवाड़ी मार्ग पर राज चौपला के पास कपड़े की दुकान है। रविवार सुबह किसी राहगीर ने सूचना दी कि दुकान से धुआं निकल रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंचे रामकुमार ने दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर एक घंटे के अंदर आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आकर दुकान का अंदर रखा सारा कपड़ा जलकर राख हो गया। एफएसओ अमित कुमार ने बताया कि एसी में शार्ट सर्किट के चलते आग लगने की बात सामने आ रही है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.