बस्ती, जून 12 -- परसरामपुर, हिन्दुस्तान संवाद। परशुरामपुर थानाक्षेत्र के श्रृंगीनारी/बैजलपुर चौराहे पर स्थित एक कपड़ा एवं ज्वेलरी की दुकान में गुरुवार देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। बैजलपुर चौराहा स्थित वर्मा वस्त्रालय एंड प्रेम ज्वेलर्स के संचालक श्याम बाबू वर्मा रोज की तरह रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर पीछे स्थित कमरे में चले गए थे। करीब 10:15 बजे दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाया। यह भी पढ़ें- शॉर्ट सर्किट से कपड़ा व ज्वेलरी की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान श्याम बाबू किसी तरह बाहर निकले और पुलिस व फायर ब्रिगे...