शॉर्ट सर्किट से कपड़ा व ज्वेलरी की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
बस्ती, जून 12 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। परशुरामपुर थानाक्षेत्र के श्रृंगीनारी/बैजलपुर चौराहा स्थित एक कपड़ा एवं ज्वेलरी की दुकान में गुरुवार देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान नष्ट हो चुका था। बैजलपुर चौराहा स्थित वर्मा वस्त्रालय एंड प्रेम ज्वेलर्स के संचालक श्याम बाबू वर्मा रोज की तरह रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर पीछे स्थित कमरे में चले गए थे। करीब 10:15 बजे दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाया। श्याम बाबू किसी तरह बाहर निकले और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी。आग पर काबू पाने का प्रयास मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.