गया, मार्च 27 -- गया जी शहर में रामनवमी जुलूस के बीच गुरुवार की देर रात मुरारपुर दवा मंडी स्थित लादूलाल ज्ञानचंद जैन के थोक कपड़ा गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोदाम मालिक ने अगलगी में करीब 95 लाख रुपये का नुकसान बताया है। समय रहते फायर बिग्रेड कर्मियों ने आग को काबू कर बड़े नुकसान से बचा लिया। बताया जाता है कि आग गोदाम की दूसरी मंजिल पर आग लगी, जहां बड़े हॉलनुमा स्टोर में भारी मात्रा में कपड़े रखे हुए थे। आग लगते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया गया।आग बुझाने में दमकल कर्मियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। दूसरी मंजिल पूरी तरह बंद थी, जिससे अंदर पहुंचना म...